Wednesday, February 5, 2025
Google search engine
HomeDelhi NCRदिल्ली-एनसीआर में बारिश के चलते बादलों से ढकी नजर आई राजधानी, देखें...

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के चलते बादलों से ढकी नजर आई राजधानी, देखें सैटेलाइट तस्वीर

असल न्यूज़: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। एक तरफ दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई तो वहीं दूसरी तरफ सैटेलाइट तस्वीर जारी की गई है। जिसमें आसमान में बादल और कोहरा दिल्ली समेत उत्तर भारत में दिख रहा है।

यह भी देखें:

मौसम विभाग ने किया था अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों जैसे नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स में हल्की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। वहीं मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट), एनसीआर (बहादुरगढ़, गुरुग्राम) गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा (हरियाणा) शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, नंदगांव (यूपी) जैसे एनसीआर में बारिश की चेतावनी दी थी।

दिल्ली समेत उत्तर भारत से सामने आई सैटेलाइट तस्वीर
दिल्ली में ठंड का सितम जारी है। इसी बीच एक सैटेलाइट तस्वीर जारी की गई है। इस तस्वीर में उत्तर भारत के कई राज्य कोहरे की चपेट में नजर आ रहे हैं। वहीं एक छोटे से हिस्से में बादल छाए हुए हैं। सैटेलाइट तस्वीरे में जिस हिस्से में बादल दिख रहे हैं। इसमें दिल्ली हरियाणा और यूपी के कुछ हिस्से हैं। जहां बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी गई थी। तस्वीर के मुताबिक, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बादल और कोहरा छाया हुआ दिख रहा है।

दिल्ली में दृश्यता पर दिख रहा असर
पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। रविवार को अच्छी धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पालम एयरपोर्ट में सुबह चार बजे से सुबह साढ़े सात बजे तक दृश्यता शून्य रही। वहीं, धूप खिलने के बाद आठ बजे यहां दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 50 मीटर रही। धूप खिलने के बाद कोहरे की मोटी चादर हट गई।

रविवार सुबह से ही हल्की धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तेज हो गए। ऐसे में लोगों ने काफी दिनों बाद गुनगुनी धूप का आनंद लिया। साप्ताहिक अवकाश होने के चलते लोग पार्क से लेकर अलग-अलग उद्यान में धूप का आनंद लेते दिखे। हालांकि, शाम होने के साथ ही कोहरे ने एक बार फिर अपने आगोश में ले लिया।

ऐसे में धीरे-धीरे दृश्यता फिर कम होने लगी। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जोकि 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान
पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, आया नगर में 8.4, लोधी रोड में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 68 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments