Saturday, July 27, 2024
Google search engine
Homeक्राइमअलीपुर अग्निकांड में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल कर्मवीर ने अपनी जान...

अलीपुर अग्निकांड में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल कर्मवीर ने अपनी जान पर खेलकर 19 जिंदगियां बचाईं।

  • दिल्ली के अलीपुर अग्निकांड में 11 लोगों की चली गई जान
  • दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल कर्मवीर ने बचाई 19 लोगों की जान
  • लोगों की जान बचाने के लिए छत पर चढ़ा, खुद हो गया जख्मी

अजय शर्मा: अलीपुर अग्निकांड में केमिकल फैक्ट्री समेत आसपास के पांच घर जलकर खाक हो गए। इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयकंर थी, कि जिसने भी इसे देखा वो सहम गया। चश्मदीद बताते हैं कि आग की चपेट में आकर मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता था अगर दिल्ली पुलिस का बहादुक कॉस्टेबल नहीं होता। अलीपुर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल कर्मवीर ने अपनी जान पर खेलकर दो महिलाओं समेत 19 लोगों की जान बचाई। घटना में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते समय वह खुद भी झुलस गए।

कर्मवीर के बताया कि गुरुवार शाम को आग की सूचना मिलते ही स्टाफ के साथ वह भी मौके पर पहुंचे। केमिकल फैक्ट्री में लगातार ब्लास्ट हो रहे थे। इस बीच फैक्ट्री के ठीक सामने नशा मुक्ति केंद्र और उसके पास के एक मकान में आग लग गई। नशा मुक्ति केंद्र के करीब 17 लोग छत पर आ गए। इधर नशा मुक्ति केंद्र से जुड़े मकान में दो महिलाएं फंस गईं। वह मकान के सेकंड फ्लोर पर चढ़े और प्लास और कुल्हाड़ी की मदद से उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र की दीवार पर लगे कंटीली तारों को काटकर सभी लोगों को पीछे के रास्ते से बाहर निकाला। उसके बाद उन्होंने मकान के गेट को कुल्हाड़ी से काटकर दोनों महिलाओं को नीचे उतारा। इस बीच वह आग में झुलसकर घायल हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments