Saturday, July 27, 2024
Google search engine
Homeबड़ी खबरMahashivratri: महाशिवरात्रि पर इन चीजों से करें शिव का अभिषेक, धन दौलत...

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर इन चीजों से करें शिव का अभिषेक, धन दौलत की होगी बारिश!

महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिवलिंग की उत्तप्ति हुई थी. इस दिन शिव की पूजा और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है. कुछ खास चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करने से धन,दौलत,ऐश्वर्य से लेकर जीवन में रोगों से मुक्ति भी मिलती है. आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य से अलग-अलग चीजों से रुद्राभिषेक करने के क्या कुछ फायदे हैं.

भगवान शिव अभिषेक प्रिय देवता है.अलग-अलग चीजों से उनका विधिवत अभिषेक कर मनुष्य जीवन में अपनी मनचाही मुरादें पूरी कर सकता है.शास्त्रों में इसका उल्लेख भी है.

  • गंगा जल से अभिषेक: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है.यही वजह है कि भक्त बाबा का अभिषेक उनके जटाओं में रहने वाली देवी गंगा के जल से करते हैं.
  • दूध से अभिषेक:यदि आपको संतान प्राप्ति या वंश वृद्धि की चाह है तो आप गाय के दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं. इससे संतान दीर्घायु और रोग मुक्त भी होता है.
  • इत्र से अभिषेक: वैभव,ऐश्वर्य और सुख की प्राप्ति के लिए सोमवार या महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले का अभिषेक इत्र से करना चाहिए.
  • गन्ने के रस से अभिषेक: भगवान भोले के साथ माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भक्त महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक जरूर करना चाहिए. इससे धन में वृद्धि होती है.
  • सरसों के तेल से अभिषेक:शत्रुओं से मुक्ति के लिए भगवान शिव का अभिषेक शुद्ध सरसों के तेल से करना चाहिए. इससे जीवन के सभी कष्ट और क्लेश भी दूर होते है.
  • गुड़ के रस से अभिषेक:माता सरस्वती को प्रसन्न करने और बुद्धि, ज्ञान के प्राप्ति के लिए गुड़ के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना बेहद अच्छा होता है.
  • हल्दी और कुशा का जल: रोग ,बाधा और जीवन के शारीरिक कष्टों से मुक्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का हल्दी और कुशा के जल से अभिषेक करना चाहिए.

महाशिवरात्रि पर जपें भगवान शिव के 5 बीज मंत्र, दिलाएंगे हर समस्या से छुटकारा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments