असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में देर रात खूब हंगामा कटा। लेफ्ट संगठनों का आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है। उन्हें लाठी-रॉड से पीटा गया है। वहीं एबीवीपी ने भी लेफ्ट के कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटना के कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसमे साफ देखा जा सकता है कि दोनों गुट के छात्र एकदूसरे पर हमला कर रहे हैं।
आपको बता दें कि जेएनयू कैंपस के अंदर चुनाव की इलेक्शन कमिटी के मेंबर चुनने के लिए जनरल बॉडी मीटिंग चल रही थी। अचानक किसी बात पर कहासुनी हुई। इसके बाद लेफ्ट और एबीवीपी के कार्यकर्ता आपस में लड़ाई और मारपीट करने लगे। दोनों और से एकदूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। लेफ्ट संगठनों का आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट्स के साथ मारपीट की है। वहीं एबीवीपी वालों का भी लेफ्ट पर यही आरोप है। फ़िलहाल मामले की जाँच चल रही है