Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeराजनीतिLok Sabha Election 2024: कंगना रनोट से लेकर अरुण गोविल तक, इस...

Lok Sabha Election 2024: कंगना रनोट से लेकर अरुण गोविल तक, इस बार चुनावी मैदान में उतरे ये फिल्मी सितारे

असल न्यूज़: बॉलीवुड में ऐसे कई सितारें हैं, जो राजनीति की दुनिया में कदम रख चुके हैं। फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति का पुराना नाता रहा है। राजनीति में उतरने के बाद उन सितारों को लोगों का काफी प्यार मिला है, लेकिन कुछ स्टार्स ये जिम्मेदारी संभाल नहीं पाए और उन्होंने राजनीति से इस्तीफा दे दिया। अब साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसी के साथ कई सितारें हैं, जो राजनीति में उतरने वाले हैं। कंगना रनोट, अरुण गोविल, हेमा मालिनी समेत कई सितारे अलग-अलग क्षेत्रों से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। फिल्मी पर्दे पर देखने के बाद अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बतौर लीडर जनता इन्हें अपनाती है या नहीं। आइए, जानते हैं कि वे सितारे कौन-से हैं, जो इस बार चुनावी मैदान में नजर आएंगे।

कंगना रनोट
कुछ दिनों पहले ही कंगना रनोट ने अपने फैंस को राजनीति में शामिल होने की जानकारी दी थी। उन्होंने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर कर बताया था कि वे अपने राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। कंगना की इस अनाउंसमेंट के बाद उन्हें उनके फैंस का सपोर्ट तो मिला, लेकिन कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया।

अरुण गोविल
रामानंद सागर के रामायण शो में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी राजनीति में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने इस शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाई है, अब में राजनीति में अपनी किस्मत आजमाएंगे। 24 मार्च को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया अदा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था और सभी को बताया था कि वे BJP में शामिल होकर मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

हेमा मालिनी
बाॅलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी पिछले 15 साल से राजनीति में हैं और मथुरा से दो बार सांसद रह चुकी हैं। अब वे तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर मथुरा से एक बार फिर लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। उन्होंने साल 2004 में बीजेपी पार्टी ज्वाइन की थी।

रवि किशन
साल 2017 में रवि किशन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने साल 2019 में गोरखपुर से बीजेपी की टिकट पर जनरल इलेक्शन लड़ा था। इसी कारण उनकी गोरखपुर में पकड़ मजबूत है। अब साल 2024 में गोरखपुर से एक बार फिर वे लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं।

मनोज तिवारी
भोजपुरी सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी साल 2009 से राजनीति में कदम रख चुके थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोरखपुर से चुनाव लड़ा था। लेकिन भाजपा के योगी आदित्यनाथ से उन्हें हार मिली थी। साल 2014 में उन्होंने बीजेपी का हाथ थामा था। उन्होंने उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव जीता था। साल 2019 में एक्टर ने कांग्रेस की नेत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर नॉर्थ ईस्ट दिस्सी से जनरल इलेक्शन दूसरी बार जीता था। वहीं, अब एक बार फिर वे नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा करीब 3 दशक से राजनीति में शामिल हैं। वे लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा छोड़ी गई ईदिल्ली लोकसभा सीट से 1992 में खड़े हुए थे, जिसमें उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश खन्ना से 27 हजार वोटों से हार मिली थी। साल 1996 में बीजेपी ने शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार से राज्यसभा का सदस्य बनाया था। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे थे। उन्होंने साल 2009 और 2014 में पटना साहिब लोकसभा से चुनाव भी जीता था। बाद में पार्टी से मतभेद होने के कारण सिन्हा ने भाजपा छोड़ दी थी।

बीजेपी के साथ-साथ उन्होंने कांग्रेस में भी अपना राजनीतिक सफर तय किया। उन्होंने साल 2022 में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की और आसनसोल से लोकसभा चुनाव लड़ा। वहां वे ये चुनाव जीत गए। तीन बार वे एमपी रहे। अब एक बार फिर साल 2024 में वे आसनसोल, पश्चिम बंगाल से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं।

सायोनी घोष
बंगाली फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेस सायोनी घोष ने साल 2021 में तृणमूल कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। उन्हें पार्टी की तरफ से युवा शाखा का अध्यक्ष बनाया गया था। अब सयोनी घोष पश्चिम बंगाल के जादवपुर से तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर ही लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments