Sunday, June 30, 2024
Google search engine
Homeबड़ी खबरBJP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या.

BJP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या.

असल न्यूज़: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने जिला परिषद सदस्य को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक केन यूनियन के सचिव सह जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गयी है। नगर के चांदमारी चौक पर दिन दहाड़े बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की जिला परिषद सदस्य को सीने में चार गोलियां लगी है। मृतक सुरेश यादव भाजपा नेता और ईंट व्यवसायी भी थे। घटना की सूचना पर पुलिस पहुच जांच में जुटी। वही परिजनों में मचा कोहराम।

मिली जानकारी के मुताबिक बंजरिया जिला परिषद 23 सदस्य सह बड़े ईट व्यवसायी सुरेश यादव की बाइक सवार अपराधियो ने गोलियों से भूनकर शहर में हडकंप मचा दिया। हत्या के बाद बाइक सवार अपराधी भागने में सफल रहे। गोली लगने के बाद परिजनों ने जिप सदस्य को निजी अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

वही घटना की सूचना मिलते ही प्रतिष्ठान से अस्पताल तक लोगों की भीड़ जमा हो गयी। वही घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस पहुँचकर जांच में जुटी है। भागने की दौरान अपराधी की मोबाइल गिरने की बात कही जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। हत्या से आक्रोशित समर्थकों ने अस्पताल चौक को जाम कर हंगामा किया। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि जिप सदस्य की हत्या हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments