Sunday, June 30, 2024
Google search engine
Homeकारोबारप्लास्टिक से बन रही चीनी? देखें वीडियो, नकली चीनी की ऐसे करें...

प्लास्टिक से बन रही चीनी? देखें वीडियो, नकली चीनी की ऐसे करें पहचान. देखें Video.

असल न्यूज़: आजकल खाने-पीने की चीजों में मिलावट या उन्हें नकली तरीके से बनाने की खबरें आप अक्सर सुनते होंगे। चीनी, घी, आटा, चावल, दूध, पनीर, फल-सब्जियां, मसाले और दाल लगभग सभी चीजों में ऐसी मिलावट की जाती या नकली तरीके से बनाया जाता है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।

बता दें कि इन दिनों नकली चीनी बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें प्लास्टिक से चीनी बनाने का दावा किया गया है। इसमें जो भी चीज बनाई जा रही है, वो बिलकुल चीनी जैसा लग रहा है और इसमें फर्क नहीं कर सकते हैं।

देखें वीडियो:-

नकली और मिलावटी चीजों के सेवन से सेहत को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। NCBI पर छपी स्टडी के अनुसार, मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से दस्त, मतली, एलर्जी, डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। कुछ मिलावटी पदार्थों में कैंसरकारी तत्व भी पाए जाते हैं।

चीनी में होती है कई तरह के मिलावट

FSSAI के अनुसार, आपके द्वारा खाई जाने वाली चीनी में मिलावट हो सकती है। भारत में, खासकर जब चीनी और गुड़ के दाम बढ़ जाते हैं, तब चीनी में मिलावट बहुत आम हो जाती है। चीनी में मिलाई जाने वाली आम चीज़ें हैं – चॉक पाउडर और सफेद रेत, जो पेट से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments