Friday, October 18, 2024
Google search engine
Homeधर्मकहीं आपके हाथ में भी तो नहीं है शनि रेखा? यहां जान...

कहीं आपके हाथ में भी तो नहीं है शनि रेखा? यहां जान लीजिए इसके होने से क्या मिलते हैं परिणाम

असल न्यूज़: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं को देखकर आपके भूत-भविष्य की जानकारी मिलती है। हर रेखा जीवन के एक विशेष भाग को दर्शाती है। ऐसे में आज हम आपको हथेली पर बनने वाली शनि रेखा के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यह रेखा हाथ में किस स्थान पर बनती है और इसके बनने से जीवन में क्या परिवर्तन आपको देखने को मिल सकते हैं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

हथेली में कहां बनती है शनि रेखा?

शनि रेखा हथेली में मध्यमा उंगली के मूल भाग में बनती है। मध्यमा उंगली के मूल भाग में जो उभरा हुआ स्थान होता है उसे शनि पर्वत कहा जाता है। इस स्थान पर अगर आपको कोई सीधी रेखा दिख रही है तो समझ जाइए आपकी हेथली के जरिये शनि देव आपको कुछ न कुछ संकेत दे रहे हैं। आइए अब जान लेते हैं कि शनि रेखा का आपके जीवन पर क्या असर देखने को मिलता है।

शनि रेखा का आपके जीवन पर असर

शनि को ज्योतिष में न्याय का देवता कहा जाता है। आपके कर्मों के अनुसार शनि आपको अच्छे-बुरे परिणाम देते हैं, माना जाता है कि शनि न केवल आपके इस जन्म के बल्कि पिछले जन्म में किए गए कर्मों को भी देखते हैं, हर कर्म का फल प्रदान करते हैं। ऐसे में शनि रेखा का आपके जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है।

जिन लोगों की हथेली पर शनि रेखा स्पष्ट होती है यानि कहीं से भी यह रेखा कटी न हो तो इसे बहुत अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसे जातक को भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होता है, और जीवन के हर क्षेत्र में वो उन्नति करता है। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो ऐसे व्यक्ति ने पिछले जन्मों में भी अच्छे कर्म किए होते हैं। ऐसे लोग कर्मठ और सत्यवादी माने जाते हैं। साथ ही इनको जीवन में भौतिक सुखों की भी खूब प्राप्ति होती है।

वहीं अगर शनि रेखा कटी हुई हो तो बिना मेहनत के जीवन में सफलता हासिल नहीं होती। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि, ऐसे लोग सफल नहीं होते, सफलता इनके भी कदम चूमती है

लेकिन कठिन परिश्रम के बाद।
अगर शनि रेखा एक से ज्यादा बार कटी हो तो इसका मतलब है, अन्य लोगों के द्वारा व्यक्ति को नीचे धकेलने की कोशिश की जा सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को कर्म तो करने ही पड़ते हैं साथ ही अपने प्रतिद्वंदियों से भी बचकर रहना होता है।
शनि रेखा का हथेली में होना इस बात का भी संकेत होता है कि 35 साल के उम्र के बाद व्यक्ति को जीवन में सफलता प्राप्त होगी। इस उम्र तक शनि देव व्यक्ति को बहुत कुछ सिखाएंगे। जीवन से सीख लेकर ऐसे लोगों का व्यक्तित्व निखरता है 35 की उम्र के बाद ये हर क्षेत्र में सफल होते हैं।
शनि रेखा अगर आपकी हथेली में है तो यह बात निश्चित है कि आप न्यायप्रिय व्यक्ति होंगे, दूसरों के साथ अन्याय न आप करेंगे और अगर कोई दूसरा कर रहा होगा तो आप सहेंगे भी नहीं। हथेली में शनि रेखा इस बात का भी प्रतीक है कि, व्यक्ति जितना सत्यनिष्ठ और कर्मठ रहेगा उतना ही शनि उसपर कृपा बरसाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments