Saturday, September 7, 2024
Google search engine
Homeक्राइमदिल्ली में हत्यारोपी ने पैसे देकर पुलिस बूथ के सामने युवक पर...

दिल्ली में हत्यारोपी ने पैसे देकर पुलिस बूथ के सामने युवक पर गोली चलाई, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर; जानें पूरा मामला

असल न्यूज़: पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के आरोपी गैंगस्टर निरंजन ने पैसे देकर एक युवक पर गोली चला दी। दरअसल वह अपने विरोधी गैंग के सदस्यों को फंसाकर जेल भिजवाना चाहता था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने संगठित अपराध (नए कानून की धारा 111) का मामला दर्जकर उसे जेल भेज दिया है। घटना के जांच के लिए विशेष पुलिस मधुप तिवारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके जैन जैसे सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। ये सीनियर पुलिस अधिकारी दो घंटे से ज्यादा मौके पर रहे। घटना के लिए गोविंदपुरी थानाध्यक्ष जगदीश यादव को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर उपायुक्त कार्यालय भेज दिया गया है।

यह भी देखें:-

दो दिन पहले नवजीवन कैंप, गोविंदपुरी में संगम विहार निवासी रेहान को पैर में गोली लगी थी। घटना वाली जगह पर हत्यारोपी निरंजन मौजूद था। उसे दूसरी बार पैरोल मिली है। वह राजेंद्र उर्फ तंबी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। शुरू में जांच में निरंजन का नाम सामने नहीं आया। ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ संगठित होकर अपराध करने का मामला दर्जकर जेल भेज दिया। बाद में जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने विशेष टीम बनाई। इस टीम को पता लगा कि निरंजन ने अपने विरोधी गैंग के सदस्यों को फंसाने के लिए रेहान पर गोली चलवाई था। निरंजन का दोस्त मलखान रेहान को लेकर आया था। उससे निरंजन ने बोला था कि वह पैर में हल्की से गोली लगवा ले। वह उसे तीन लाख रुपये देगा। इसके लिए रेहान तैयार हो गया।

निरंजन ने रेहान से कहा कि गोली लगने के बाद वह पुलिस को बताए कि विरोधी गैंग के आसिफ, दीपक व विराट ने उसे गोली मारी है। नवजीवन कैंप के पास बने पुलिस बूथ के पास रेहान को गोली मारी गई। मगर थानाध्यक्ष समेत पुलिस को वारदात का पता ही नहीं था। विशेष टीम को मौके पर हालात संदिग्ध लगे। पुलिस गैंगस्टर के साले सूरज नेपाली से कड़ाई से पूछताछ की तो निरंजन की साजिश का खुलासा हो गया। घटना की जानकारी नहीं होने पर विशेष पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए।

निरंजन के दो साथी गिरफ्तार
जिले की विशेष टीम ने निरंजन के दो साथी राहुल मलखान और जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल मलखान निरंजन का दोस्त है और वह रेहान को लेकर आया था। जावेद भी निरंजन के गिरोह का सदस्य है। उसने पूरी साजिश रची थी। उसे तीन लाख में दो लाख लेने थे। वह एक लाख रुपये रेहान को देता। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब निरंजन जब पहली बार पैरोल पर आया था तब भी उसने इसी तरह गोली चलवाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments