Monday, September 16, 2024
Google search engine
HomeDelhi NCRरोहिणी जिले के प्रेम नगर में देर रात मकान की छत गिरने...

रोहिणी जिले के प्रेम नगर में देर रात मकान की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत,बेटा घायल

Delhi: रोहिणी जिला के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 3.00 बजे एक मकान की छत गिर गई। सुलेमान नगर किराड़ी में हादसा हुआ। यहां मकान नंबर-जे-188 में बुजुर्ग सुक्रांत (85) अपनी पत्नी गायत्री देवी (75) और बेटे विनोद कुमार (40) के साथ रहते थे। मलबे में तीनों दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।

मलबे से निकालकर तीनों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां बुजुर्ग दंपती सुक्रांत और गायत्री देवी को मृत घोषित कर दिया। विनोद का अस्पताल में इलाज जारी है। प्रेम नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments