Saturday, April 19, 2025
Google search engine
HomeDelhi NCRनेहरू युवा केंद्र, 'जिला उत्तरी दिल्ली' ने 78वे स्वतंत्रता दिवस का किया...

नेहरू युवा केंद्र, ‘जिला उत्तरी दिल्ली’ ने 78वे स्वतंत्रता दिवस का किया आयोजन.

असल न्यूज़: नेहरू युवा केंद्र, जिला उत्तरी, अलीपुर, दिल्ली ने आज दिनांक 15 अगस्त २०२४ को 78वे स्वतंत्रता दिवस का आयोजन नेहरु युवा केंद्र संगठन के अलीपुर – दिल्ली परिसर मे झंडारोहण मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश आहूजा, उप जिला अधिकारी (प्रशासन) के करकमलों से सम्पन हुआ | इस कार्यक्रम मे नेहरु युवा केंद्र के सभी वालंटियर्स एवं जिले मे कार्यरत अधिकारी एवें कर्मचारियों ने भाग लिया |

श्रीमती पूनम शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि व् सभी अतिथियों का स्वागत किया गया | सुबह जिलाधिकारी उत्तरी दिल्ली के परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे आदरणीय जिलाधिकारी श्री यश चौधरी द्वारा जिले मे नेहरु युवा केंद्र के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन मे सहयोग के लिए नीरज शर्मा, साहिल, पारुल पाटिल, सुश्री अन्नू रानी, शुश्री प्रीती एवेम शुश्री पिंकी को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया | कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती वंदना से किया गया |

नेहरू युवा केंद्र, 'जिला उत्तरी दिल्ली' ने 78वे स्वतंत्रता दिवस का किया आयोजन.
नेहरू युवा केंद्र, ‘जिला उत्तरी दिल्ली’ ने 78वे स्वतंत्रता दिवस का किया आयोजन.

इस अवसर पर जिले के श्री छोटू राम पब्लिक स्कूल, बख्तावारपुर, ऋषिकुल विद्यापीठ-अलीपुर, दिशा डांस अकैडमी- जहांगीरपुरी, प्रगति एक राह-आजादपुर के बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत’ किया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की रूप में श्री यश चौधरी ने जिले के सभी युवाओ को विकसित भारत 2047 के निर्माण लिए भरपूर प्रयास का आवाहन किया | जिले के सभी ब्लाक के एस.डी.एम्.एवं अधिकारीगण (मुख्यालय), डी.एम्.ऑफिस, अलीपुर, दिल्ली मौजूद रहे |

जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के सफल आयोजन के लिए नेहरु युवा केंद्र –उत्तरी दिल्ली एवं स्वामी शर्धानंद कॉलेज के NCC विंग को बधाई’दी | कार्यक्रम मे श्रीमती पूनम शर्मा – उपनिदेशक, श्रीमती वीणा –सहायक निदेशक, श्री हरिप्रकाश, कार्यक्रम सहायक, श्री कमल –कार्यक्रम सहायक, श्री पंकज, श्री नीरज शर्मा – युवा मंडल अध्यक्ष, छोटू राम पब्लिक स्कूल से शुश्री ज्योति दलाल, श्रीमती मोनिका, शुश्री आकांशा खुराना, ऋषिकुल विद्यापीठ-अलीपुर से प्रिंसिपल एवं स्टाफ, श्रीमति साधना झा- कस्तूरबा गाँधी ट्रस्ट – बक्तावारपुर’, श्री पिंटू – प्रगति एक रहा, श्री राहुल – दिशा अकैडमी आदि उपस्तित रहे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments