Monday, June 9, 2025
Google search engine
Homeबड़ी खबरसेक्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग से 23 साल की लड़की की मौत,...

सेक्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग से 23 साल की लड़की की मौत, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार.

असल न्यूज़: गुजरात के नवसारी में 23 साल की नर्सिंग ग्रेजुएट युवती की अपने बॉयफ्रेंड के साथ यौन संबंध बनाने के बाद हेवी ब्लीडिंग के कारण मौत हो गई। बॉयफ्रेंड उसे अस्पताल ले जाने की बजाए ऑनलाइन ब्लीडिंग रोकने के तरीकों के बारे में खोजता रहा। घटना 23 सितंबर की है। पुलिस ने युवती के बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि युवती और उसका बॉयफ्रेंड एक होटल में थे। जहां संबंध बनाने के बाद युवती को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। इससे दोनों काफी डर गए। उसके बॉयफ्रेंड ने एंबुलेंस बुलाने की बजाए ऑनलाइन ब्लीडिंग रोकने के तरीकों की तलाश की।

यह भी देखें:-

रिपोर्ट के मुताबिक उसने एक कपड़े की मदद से ब्लीडिंग रोकने की कोशिश की थी लेकिन इससे कुछ नहीं हुआ। कुछ देर बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद घबरा हुए लड़के ने अपने एक दोस्त को होटल बुलाया और फिर महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

सिविल हॉस्पिटल में पहुंचने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद महिला के बॉयफ्रेंड ने उसके परिजनों को फोन किया लेकिन जब तक वो अस्पताल पहुंचे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने महिला के शव को सूरत सिविल हॉस्पिटल भेज दिया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments