Tuesday, July 1, 2025
Google search engine
Homeक्राइमनोएडा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली,...

नोएडा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, राह चलते लोगों को बनाते थे शिकार.

असल न्यूज़: नोएडा फेज-1, फेज-2 थाना पुलिस की मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। फेज-1 थाना पुलिस की मुठभेड़ में मोबाइल लुटेरा साजिद पकड़ा गया। वहीं फेज-2 थाना पुलिस की मुठभेड़ में घरों में चोरी करने वाले सक्रिय गैंग का बदमाश राहुल निवासी रंगपुर बुलंदशहर पकड़ा गया।

दोनों के पैर में गोली लगी। दोनों बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास है। साजिद के खिलाफ नोएडा-दिल्ली-गाजियाबाद में 36 केस दर्ज हैं। पूर्व में नोएडा के ही सेक्टर-20 थाना पुलिस ने पकड़ा था। लेकिन जेल से बाहर आते ही फिर लूट करने लगा था। वहीं फेज-2 में मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी राहुल के खिलाफ अलग-अलग थाने में छह से ज्यादा केस दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments