Tuesday, July 1, 2025
Google search engine
HomeDelhi NCRसंस्कृति मंत्री शेखावत ने किया विमोचन, 5500 मंदिरों पर पुस्तक

संस्कृति मंत्री शेखावत ने किया विमोचन, 5500 मंदिरों पर पुस्तक

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 5500 से भी अधिक मंदिरों पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया। समाजसेवी राजीव अग्रवाल द्वारा लिखी पुस्तक ’टेंपल्स टूर‘ के विमोचन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, मुख्तार अब्बास नकवी और भानु प्रताप सिंह वर्मा विशिष्ट अतिथि थे। सांसद कृष्णा पटेल और अन्य कई सांसदों के अलावा पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी विशिष्ट अतिथि थे। विमोचन समारोह लोदी रोड क्षेत्र के श्री सत्य साई सभागार में हुआ।

शेखावत ने कहा कि भारत में मंदिरों की समृद्ध विरासत है और राजीव इस बड़े प्रयास के लिए बधाई के पात्र हैं। इस चार खंडों में प्रकाशित ग्रंथ जैसी पुस्तक से लोगों को बड़ी प्रेरणा मिलेगी। यह पर्यटकों के लिए भी लाभकारी साबित होगी। नकवी ने भी राजीव को बधाई देते हुए सराहना की। हर्षवर्धन ने कहा कि राजीव अग्रवाल को अब विश्व भर में फैले मंदिरों पर भी पुस्तक लिखनी चाहिए। करीब 10 हजार मंदिरों में से छांटकर 5500 से अधिक मंदिरों का वर्णन इस पुस्तक में किया गया है। यह मंदिर देश के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। राजकमल प्रकाशन समूह द्वारा प्रकाशित पुस्तक में 3700 मंदिरों की तस्वीरें भी हैं। राजीव ने कहा कि उन्होंने अप्रैल, 2020 के कोविड काल में यह पुस्तक लिखनी शुरू की थी और इसमें दो से ज्यादा वर्ष लग गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments