Saturday, April 19, 2025
Google search engine
HomeDelhi NCRदिल्ली के अमन विहार इलाके में चली गोलियां, घटना में दो लोग...

दिल्ली के अमन विहार इलाके में चली गोलियां, घटना में दो लोग घायल

असल न्यूज़: मंगरवार देर रात को दिल्ली के अमन विहार इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात शहर के अमन विहार इलाके में गोलीबारी की। इस घटना में दो लोग घायल हो गए।

यह भी देखें:-

अधिकारियों के अनुसार, पहले हाथापाई हुई और उसके बाद गोलीबारी हुई। घायलों की पहचान भरत और तुषार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से भरत को छुट्टी दे दी गई और तुषार का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
भारतीय न्याय संहिता, 2023 की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले, दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार को तीन किशोरों द्वारा चाकू घोंपने से 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें बाद में पकड़ लिया गया। मृतक की पहचान जहांगीरपुरी निवासी अमन (21) और घायल व्यक्ति की पहचान पवन (45) के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments