Wednesday, July 23, 2025
Google search engine
HomeDelhi NCRलव मैरिज के बाद भी दंपत्ती के बीच होती थी लड़ाई, मरने...

लव मैरिज के बाद भी दंपत्ती के बीच होती थी लड़ाई, मरने से पहले विडियो रिकॉर्ड कर युवक ने फांसी लगा दी जान

नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के निहाल विहार थाना इलाके के कुंवर सिंह नगर में विकास नाम के एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। निहाल विहार थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार वालों के हवाले कर दिया। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि विकास ने कर्ज और पत्नी के व्यवहार से दुखी होकर डिप्रेशन में आकर खुदकुशी की है। उसकी पत्नी काफी समय से मायके में ही रह रही थी। खुदकुशी की विडियो रिकॉर्डिंग को पुलिस ने जांच के लिए रख लिया है।

क्या है मामला
पुलिस के अनुसार विकास पश्चिम विहार के ज्वालाहेडी मार्केट में फुटवेयर शॉप में काम करते थे। वह अपने परिवार के साथ कुंवर सिंह नगर के डी ब्लॉक के घर में रहते थे। बुधवार सुबह 9:46 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को हाउस नंबर D-210 से खुदकुशी की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान 31 साल के विकास के रूप में हुई। पंखे से फंदा उन्होंने सेकंड फ्लोर पर लगाकर खुदकुशी की थी। परिवार वालों ने बताया कि विकास का 4 साल का एक बेटा है। जो उस वक्त नीचे वाले फ्लोर पर दादी के पास था।

दंपती के बीच 3 साल से चल रहा था विवाद
जांच के अनुसार 5 साल पहले विकास की पूजा के साथ शादी हुई थी। विकास के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा मां, पिता, दो भाई, एक बहन और तीन साल का बेटा है। उनकी पत्नी के मायके वाले भी निहाल विहार में दूसरी गली में रहते हैं। लेकिन दंपती के बीच 3 साल से विवाद चल रहा था। विकास को अपनी पत्नी पर शक था कि उनकी किसी दूसरे लड़के के साथ दोस्ती है। जिस समय विकास पंखे से चादर का फंदा बना रहा था,उस समय उनकी मां उन्हें आवाज लगा रही थीं। लेकिन विकास बात टालता रहा। उनके बेटे ने भी कई बार आवाज लगाई, लेकिन उन्होंने उसे भी अनसुनाकर दिया।

मृतक की हुई थी लव मैरिज
विकास के भाई नितिन ने बताया मोबाइल में पूरा विडियो बना हुआ था, उसमें समय रात के मंगलवार रात के 11:18 बजे थे। विकास की बहन प्रियंका ने बताया कि भाई की कोर्ट में लव मैरिज हुई थी कुछ समय बाद पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई और बार-बार भाभी अपने मायके चली जाती थी। भाई का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था और बोलती थी कि कोर्ट में घसीट लूंगी। मां ने कहा कि पुलिस को बुलाकर थप्पड़ भी मरवाया था। इन सबसे वह काफी परेशान हो चुका था। 6 मिनट के विडियो में विकास बार-बार कह रहा है कि वह पत्नी से बहुत प्यार करता है। कर्ज से भी काफी परेशान चल रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments