असल न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी के उत्तम नगर में पत्नी द्वारा पति की हत्या करने जैसा मामला निहाल विहार में भी सामने आया है। यहां पत्नी ने चाकू से वार कर पति की हत्या कर दी। इससे पहले उसने पति को दवा देकर बेहोश कर दिया था।
पुलिस के आने से पहले मृतक की पत्नी ने घर की सफाई कर दी थी। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार (चाकू) बरामद कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित पत्नी फरजाना ने बताया कि वह अपने पति से नाखुश थी। पति को ऑनलाइन सट्टा खेलने की लत थी। वह भारी कर्ज में था। उसके साथ मारपीट भी करता था।
पति के चचेरे भाई से बढ़ गई महिला की नजदीकी
दोनों का वैवाहिक जीवन भी सही नहीं था। इस बीच, उसकी पति के चचेरे भाई से नजदीकी बढ़ गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की आंत में कई जगहों पर चाकू के घाव मिले हैं। फिलहाल पुलिस संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।