Monday, August 18, 2025
Google search engine
HomeDelhi NCRFlood in Delhi: दिल्ली में कभी भी आ सकती है बाढ़ ,...

Flood in Delhi: दिल्ली में कभी भी आ सकती है बाढ़ , खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर

असल न्यूज़: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर अब 204.88 मीटर पर पहुंच गया है जो कि खतरे के निशान से 0.38 मीटर अधिक हो गया है। इससे पहले दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर पुराने रेलवे पुल के पास बुधवार शाम चार बजे 204.13 मीटर के निशान तक पहुंच गया था। अधिकारियों के मुताबिक यमुना के जलस्तर में वृद्धि संभवतः हरियाणा और उत्तराखंड के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा और हथिनीकुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण हुई है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि का प्रमुख कारण हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी है।

कहां से कितना पानी छोड़ा गया
हथनी कुंड बैराज से 31827 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, वजीराबाद बैराज से 42440 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। जबकि, ओखला बैराज से 41527 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अब थोड़ा भी अधिक जलस्तर बढ़ता है तो दिल्ली के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुस सकता है।

अगले 48 घंटे में बाढ़ की आशंका
हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं। ऊपरी धारा से कम पानी छोड़े जाने पर भी यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, जो दिल्ली में खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments