Wednesday, August 27, 2025
Google search engine
HomeDelhi NCRदिल्ली की लड़की से उत्तराखंड के होटल में रेप, FIR दर्ज जांच...

दिल्ली की लड़की से उत्तराखंड के होटल में रेप, FIR दर्ज जांच जारी

असल न्यूज़। राजधानी दिल्ली की लड़की से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के लैंसडोन में मंगेतर और उनके परिजनों के साथ दिल्ली से घूमने आई युवती के साथ होटल में दुष्कर्म की वारदात की जानकारी पुलिस को मिली है। दुष्कर्म का आरोप मंगेतर के मौसेरे भाई पर लगा है।

अगल-बगल के कमरों में ठहरे थे
बताया गया है कि युवती के मंगेतर और परिजन होटल में अगल-बगल के कमरों में ठहरे थे। आरोपी मौसेरा भाई रात में युवती के कमरे में घुसा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म का शिकार हुई युवती अपने मंगेतर के परिजनों के साथ दिल्ली से घूमने लैंसडॉन आई थी।

पुलिस मामले की जांच कर रही
आरोपी रात में युवती के कमरे में घुसा और दुष्कर्म किया। युवती ने रातभर किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया। आरोप है कि युवती और मंगेतर का एक ही कमरा था, लेकिन जिस वक्त आरोपी कमरे में गया, तब मंगेतर वहां नहीं था। वह परिजन संग दूसरे कमरे में गया हुआ था। युवती ने सुबह यह घटना बताई, इसके बाद राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगेतर का परिवार दिल्ली के मयूर विहार से यहां घूमने आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments