असल न्यूज़: आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र से विधायक हरमीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। उन पर रेप का आरोप हैं और इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस पर फायरिंग की गई और इसकी की आड़ में वह भाग निकले। पंजाब की सन्नौर सीट से AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस गिरफ्तार करने अपने साथ लेकर जा रही थी। इसी दौरान उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आड़ में हरमीत सिंह पुलिस कस्टडी से भाग निकले हैं।
हरमीत सिंह पर पूर्व पत्नी ने हरमीत सिंह पर FIR कराई थी। एक दिन पहले ही हरमीत ने एक वीडियो जारी भगवंत मान सरकार की खिंचाई की थी और दिल्ली में मौजूद आप के नेताओं के आरोप लगाया था।
इससे पहले हरमीत सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि समय बदलने में वक्त नहीं लगेगा। अफसर नंबर बनाने के लिए कह रहे हैं कि मैं ये कर दूंगा, वो कर दूंगा। मेरी बात सुन लो, सच्चाई पर रहो। अगर मैं गलत हूं तो मुझ पर FIR दर्ज कर दो। इसके साथ ही उन्होंने हरदेव सिंह नाम एक शख्स का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे फिट करूंगा कि याद करोगे। दिल्ली वालों के चक्कर में मत रहो।
उन्होंने वीडियो में आगे कहा था कि अगर तुम गलत कदम उठाओगे तो तुम्हारे साथ क्या होगा दुनिया देखेगी। अफसर हो तो अफसर की तरह ही रहो। पंजाब के लिए काम करो। जमीर मर चुका है तो कुछ भी करो।