Wednesday, October 15, 2025
Google search engine
Homecrime newsगांधी नगर से क्राइम ब्रांच की टीम ने देवरानी की हत्या में...

गांधी नगर से क्राइम ब्रांच की टीम ने देवरानी की हत्या में शामिल जेठानी को किया गिरफ्तार

असल न्यूज़। दिल्ली में दहेज के लिए देवरानी की गला घोंटकर हत्या करने में शामिल भगोड़ा घोषित महिला को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पिछले पांच साल फरार थी। इसकी पहचान बदायूं, यूपी की कौशल्या देवी के रूप में हुई है।

पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वर्ष 2019 में कौशल्या ने अपने पति व देवर के साथ मिलकर देवरानी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में कौशल्या के पति राम अवतार और देवर ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। कौशल्या फरार हो गई थी। इस दौरान यह कई राज्यों में छिपती रही। अब पुलिस ने इसे दिल्ली के गांधी नगर इलाके से गिरफ्तार किया है।

उपायुक्त विक्रम सिंह के मुताबिक, वर्ष 2019 में नीरज नामक महिला की उसके घर में गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। शुुरुआत में इसे आत्महत्या का रंग देने का प्रयास किया गया, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम से हत्या की बात साफ हुई। पुलिस ने नीरज के परिजनों के बयान पर हत्या, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

मामले में पुलिस ने नीरज के पति ब्रह्म सिंह, कौशल्या के पति राम अवतार को दबोच लिया। इस बीच कौशल्य फरार हो गई। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम को उसकी तलाश में लगाया गया। जांच के दौरान कौशल्या के मध्य प्रदेश में छिपे होने का पता चला।

दिल्ली की अदालत ने 23 मार्च 2023 को कौशल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया। इस बीच महिला दिल्ली के गांधी नगर इलाके में छिपकर रहने लगी। इंस्पेक्टर उमेश राणा व अन्यों की टीम ने उसकी लोकेशन का पता किया। बाद में कौशल्या को गांधी नगर से दबोच लिया। वह एक सिलाई की फैक्टरी में मजूदरी कर रही थी। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments