Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
Homecrime newsमयूर विहार में महिला के साथ लाखों रुपये की साइबर ठगी

मयूर विहार में महिला के साथ लाखों रुपये की साइबर ठगी

असल न्यूज़। ईस्ट दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहने वाली महिला के साथ लाखों रुपये की साइबर ठगी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि महिला का क्रेडिट कार्ड उनके पास ही था, लेकिन फिर भी किसी ने उनके कार्ड से 22 ट्रांजैक्शन कर दी। जिसमें 2,69,441 रुपये निकाल लिए गए। फिलहाल ईस्ट दिल्ली की साइबर पुलिस ने महिला के बयान पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा
पुलिस सूत्र ने बताया कि 40 वर्षीय पीड़ित महिला मयूर विहार के मैत्री अपार्टमेंट में रहती हैं। बीते 28 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके कई जगहों पर 22 अवैध ट्रांजैक्शन की गईं। खास बात यह रही कि कोई भी ट्रांजैक्शन होने से पहले उनके पास कोई ओटीपी नहीं आया। उनका क्रेडिट कार्ड भी उनके पास ही था। उन्होंने फौरन पुलिस में शिकायत की। साथ ही अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जहां-जहां कार्ड इस्तेमाल हुआ है, वहां से जानकारी निकालकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments