Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
Homecrime newsभलस्वा डेरी हत्याकांड के वांछित आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच की सेंट्रल...

भलस्वा डेरी हत्याकांड के वांछित आरोपी को दिल्ली क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने दबोचा

असल न्यूज़। दिल्ली क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार एक खतरनाक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय मोहम्मद समसाद आलम को तुगलकाबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सालों से अदालत की कार्यवाही से बचता आ रहा था और उसे अपराधी (पीओ) घोषित किया जा चुका था।

पुलिस के अनुसार, समसाद आलम एफआईआर संख्या 738/2016 में वांछित था, जो थाना गोविंदपुरी, दिल्ली में धारा 302 (हत्या) और 201 (साक्ष्य नष्ट करना) आईपीसी के तहत दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले कई वर्षों से जगह-जगह छिपता रहा और उसने अदालत के कई समन और नोटिस को नजरअंदाज कर दिया।

गुप्त सूचना पर गिरफ्तार आरोपी
इंस्पेक्टर वीर सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल रेंज क्राइम ब्रांच की टीम ने 9 सितंबर की रात को गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी का पता लगाया। ऑपरेशन में एसआई अबोध शर्मा, एएसआई दीपचंद, हेड कांस्टेबल संदीप, हेड कांस्टेबल विनोद, हेड कांस्टेबल मनोज और कांस्टेबल सुमित शामिल थे। ऑपरेशन में हेड कांस्टेबल संदीप की अहम भूमिका रही। उनकी जांच कौशल और तकनीकी जानकारी के चलते टीम आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने और उसके ठिकाने की सही जानकारी जुटाने में सफल रही। रात करीब 11 बजे जैसे ही आरोपी तुगलकाबाद स्थित अपने घर में दाखिल हुआ, पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में मोहम्मद समसाद आलम ने हत्या की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उसने माना कि वह जानबूझकर अदालत से बचता रहा और नोटिसों को नजरअंदाज करता रहा। एक अन्य कार्रवाई में 9 और 10 सितंबर की रात क्राइम ब्रांच ने भलस्वा डेरी हत्याकांड के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास से हुई। आरोपी वकील मलिक पिछले करीब एक साल से पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments