Tuesday, October 14, 2025
Google search engine
Homecrime newsकृष्णा नगर में महिला ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा आशिक ने किया...

कृष्णा नगर में महिला ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा आशिक ने किया बच्चे का किया अपहरण, सूरत से गिरफ्तार

असल न्यूज़। राजधानी दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक शादीशुदा महिला ने एक युवक का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इससे नाराज होकर युवक ने महिला के तीन साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। बच्चे का अपहरण करके वह महिला को अपने पास आने के लिए मजबूर करने लगा। दिल्ली पुलिस ने जीआरपी की मदद से आरोपित को सूरत रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपित की पहचान बिहार के आरा निवासी सुधीर ठाकुर के रूप में हुई है।

दो माह पहले आया था रहने
जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 15 सितंबर को कांति नगर में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को फोन करके अपने तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण की सूचना दी। महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला सुधीर इलाज करवाने के बहाने उसके बेटे का अपहरण करके ले गया है। दो माह पहले ही पड़ोस में किराये पर रहने के लिए आया था।

शादी का प्रस्तताव ठुकराया
महिला ने बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है, वह अलग रहता है। सुधीर ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा थाा। उसने उस प्रस्ताव को यह कहकर ठुकरा दिया था कि उसका एक बच्चा है और दो छोटी बहन हैं। वह लगातार उस पर दबाव बना रहा था। जब वह नहीं मानी तो उसके बच्चे का अपहरण कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया।

पता चला पहुंच रहा है सूरत
थानाध्यक्ष मुकेश राणा के नेतृत्व में एसआई निशि मलिक व अन्य की टीम बनाई। पुलिस ने 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। आरोपित की मोबाइल की लोकेशन बिहार के आरा की आई। पुलिस की टीम बिहार पहुंची तो आरोपित वहां से निकल गया था। इस दौरान आरोपित महिला को वाट्सएप काल करके उसके पास आने का दबाव बना रहा था। आरोपित की मोबाइल की लोकेशन बार बार बदल रही थी। आरोपित ने महिला से बात करने के लिए वीडियो काॅल किया तो पता चला वह सूरत रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाला है।

न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया
दिल्ली पुलिस ने जीआरपी से संपर्क किया और आरोपित व बच्चे के फोटो उन्हें भेजे। जीआरपी ने उसे 18 सितंबर को सूरत से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बच्चा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे पहले सूरत की कोर्ट में पेश किया। वहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे दिल्ली लेकर आए। यहां उसे कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस ने दंपती को मिलवाया
पुलिस ने बच्चे के अपहरण की सूचना बच्चे के पिता को भी दी। पुलिस ने बताया कि दंपती के बीच जो मनमुटाव था, पुलिस ने उन्हें समझाकर खत्म करवाया। बच्चे को दंपती को सौंप दिया है। दोनों साथ रह रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments