असल न्यूज़: करवा चौथ का पर्व आने में अब कुछ दिन रह गए हैं. यह पर्व हिंदू धर्म की हर सुहागिन महिला के दिलों में खास स्थान रखता है. इस पर्व को महिलाएं निर्जला रहकर अपने पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सलामती और वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए करती हैं. व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ होती है. महिलाएं दिन भर बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास रखती हैं और शाम को माता करवा की पूजा करती हैं. इसके बाद रात को चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन करती हैं. बिना चंद्रमा को अर्घ्य दिए व्रत पूरी नहीं माना जाता है. ऐसे आपका जानना बेहद जरूरी है कि करवा चौथ के दिन चांद कब निकलेगा, ताकि आप सही समय पर अर्घ्य दे सकें.
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय क्या है?
इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस दिन राजधानी दिल्ली में चंद्रमा के उदय के समय को मानक मानकर चांद के निकलने का समय 8 बजकर 13 मिनट बताया गया है. हालांकि भारत के अलग-अलग राज्यों और शहरों के चांद निकलने के समय में थोड़ा अंतर रह सकता है.
भारत के अलग-अलग शहरों के चांद निकलने का समय
दिल्ली में करवा चौथ के दिन चांद कब निकलेगा?
करवा चौथ के दिन राजधानी दिल्ली में चांद के निकलने का समय 10 अक्टूबर की रात 8 बजकर 13 मिनट रहेगा.
मुंबई में करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय क्या है?
मुंबई में करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 55 मिनट है.
कोलकाता में करवा चौथ के दिन कब चांद निकलेगा?
कोलकाता में करवा चौथ के दिन चांद रात 7 बजकर 41 मिनट पर निकलेगा.
चंडीगढ़ में करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय क्या है?
चंडीगढ़ में चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 8 मिनट है.
करवा चौथ के दिन पंजाब में चांद कब दिखेगा?
पंजाब में चांद रात 8 बजकर 10 मिनट पर निकलेगा.
जम्मू में करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय क्या है?
जम्मू में चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 11 मिनट है.
करवा चौथ के दिन लुधियाना में चांद निकलने का समय क्या है?
लुधियाना में चांद रात 8 बजकर 11 मिनट पर निकलेगा.
पटना में करवा चौथ के दिन चांद कब निकलेगा?
पटना में चांद रात 7 बजकर 48 मिनट पर निकलेगा.
लखनऊ में करवा चौथ के दिन चांद कब निकलेगा?
लखनऊ में करवा चौथ के दिन चांद कब निकलेगा?
कानपुर में करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय क्या है?
कानपुर में चांद रात 8 बजकर 6 मिनट पर निकलेगा.
प्रयागराज में करवा चौथ के दिन चांद कितने बजे निकलेगा?
प्रयागराज में करवा चौथ के दिन चांद कितने बजे निकलेगा?
इंदौर में करवा चौथ के दिन चांद कितने बजे निकलेगा?
इंदौर में चांद रात 8 बजकर 33 मिनट पर निकलेगा.
भोपाल में करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय क्या है?
भोपाल में चांद रात 8 बजकर 26 मिनट पर निकलेगा.
जयपुर में करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय क्या है?
जयपुर में चांद रात 8 बजकर 22 मिनट पर निकलेगा.
रायपुर में करवा चौथ के दिन चांद कब निकलेगा?
रायपुर में चांद रात 7 बजकर 43 मिनट पर निकलेगा.
बंगलूरू में करवा चौथ के दिन चांद कब निकलेगा?
बंगलूरू में चांद रात 8 बजकर 48 मिनट पर निकलेगा.
चेन्नई में करवा चौथ के चांद निकलने का समय क्या है?
चेन्नई में चांद रात 8 बजकर 37 मिनट पर निकलेगा.

