Saturday, November 15, 2025
Google search engine
Homecrime newsक्राइम ब्रांच ने हत्या और POCSO केस मामले में आरोपी को किया...

क्राइम ब्रांच ने हत्या और POCSO केस मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।

असल न्यूज़ : क्राइम ब्रांच को हत्या और पॉक्सो के मामले में एक साल से फरार आरोपी नितेश दहिया को दोबारा गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। दरअसल 2017 में, नितेश दहिया पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जमानत मिलने पर फरार हुआ आरोपी

नितेश दहिया और उसके दोस्तों ने उनके दोस्त की बहन से प्यार करने वाले व्यक्ति का अपहरण कर, उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने कुछ दिनों बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नितेश दहिया पिछले साल नवंबर तक जेल में रहा लेकिन जब उसे जमानत मिली तब फरार हो गया।

आरोपी की तलाश में मारे जा रहे थे छापे

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि उसके बाद से ही आरोपी की तलाश चल रही थी। उसके संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे थे। इस बीच पुलिस को 4 नवंबर को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सोनिपत में है।

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस ने जाल बिछाकर मंगलवार को तड़के ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जैसे ही पुलिस आने की सूचना वैसै ही आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए एक कॉलोनी में लगभग एक दर्जन घरों की छतें फांद दीं। कई घरों को पार करने के बाद, वह नीचे गली में कूद गया और पैदल भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

2024 के अंत भगोड़ा घोषित हुआ था दहिया

आपको बता दें कि सोनीपत के सिलाना गांव के निवासी दहिया को 2024 के अंत में दी गई अंतरिम जमानत की अवधि पार करने के बाद अदालत ने भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था। नितिश दहिया पर कई गंभीर मामलों में आरोपी है। आरोपी के अपहरण और हत्या का मामला दर्ज है।

नाबालिग लड़की को अगवा कर की थी शादी

दूसरा मामला कंझावला में दर्ज है , जिसमें नितिश एक नाबालिग लड़की को उसके घर से अगवा करने के बाद उससे शादी कर ली थी। हालांकि उसे पहले गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत दे दी गई थी। गुड़गांव में दर्ज आपराधिक विश्वासघात के एक अलग मामले में उसके खिलाफ गैर-ज़मानती वारंट जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments