असल न्यूज़ :दिल्ली में 2 बच्चियों से दरिंदगी की घटनाएं सामने आई है। एक घटना महेंद्रा पार्क इलाके में 4 साल की बच्ची से हुई है। इसमें पुलिस ने दुष्कर्म एवं पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक अलग वारदात में समयपुर बादली इलाके में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है।
गरीब परिवार की है बच्ची
महेंद्रा पार्क इलाके की वारदात की पीड़िता की मां कोठियों में भोजन पकाने का काम करती है। उसका पति फैक्टरी में काम करता है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह सोमवार रात को घर में भोजन पका रही थी और उसकी चार साल की बेटी वहीं पर खेल रही थी।
लोगों में गुस्सा
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शनि घूमते हुए आया और बच्ची के साथ खेलने लगा। उसने रीमा से कहा कि वह बच्ची को चॉकलेट दिलाने ले जा रहा है। इसके बाद वह बच्ची को अपने साथ ले गया और बच्ची के साथ दरिंदगी की। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।
नशे में था आरोपी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के वक्त आरोपी शराब के नशे में धुत था। आरोपी इलाके में मजदूरी करता है। पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह नाले कि किनारे पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसके खून से सने कपड़े को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।
चॉकलेट का दिया लालच
आरोपी बच्ची को लेकर दुकान पर पहुंचा और चॉकलेट खरीदकर दी। इसके बाद बच्ची को घुमाने के बहाने सड़क पर लेकर चला गया। मौका मिलते ही उसने सड़क के किनारे झाड़ियों में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मौके पर छोड़कर चला गया।
खून से सने थे कपड़े
करीब एक घंटे बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में किसी तरह घर लौटी। उसके कपड़े खून से सने हुए थे। उसने बच्ची को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे बीजेआरएम से बीएसए अस्पताल भेजा गया।
समयपुर बादली इलाके में भी दरिंदगी
एक अलग वारदात में समयपुर बादली इलाके में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता परिवार सहित किराए के मकान में रहती है।
पड़ोसी है आरोपी
वहीं, आरोपी भी पीड़िता का पड़ोसी है। बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपने फ्लोर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह पड़ोसी अजीत के कमरे में चली गई। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी।

