Thursday, November 20, 2025
Google search engine
HomeUncategorizedखजूरी चौक के पास सैलून संचालक की हत्या कर लाश लगाई थी...

खजूरी चौक के पास सैलून संचालक की हत्या कर लाश लगाई थी ठिकाने, अब दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो हत्यारे

पूर्वी दिल्ली में हत्या कर सैलून संचालक का शव खजूरी चौक के पास यमुना खदर की झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान उनीब अहमद उर्फ दुर्गा उर्फ सिमरन और बंटी सिंह के रूप में हुई है। दोनों गढ़ी मेंडू गांव के रहने वाले हैं।

वहीं, इनसे पूछताछ में सामने आया कि लूटपाट के चक्कर में इन्होंने हत्या की वारदात हो अंजाम दिया। ये महिलाओं के वस्त्र पहनकर खादर क्षेत्र में राहगीरों को फंसाते थे। जो इनके झांसे में आ जाता था, उसे उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकू के बल पर लूटपाट करते थे। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है।

खजूरी चौक के पास खादर में नौ अक्टूबर को सैलून संचालक गजेंद्र का शव मिला था। चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था। गजेंद्र मेरठ स्थित अजराड़ा गांव के रहने वाले थे। इस मामले में न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में प्राथमिकी की थी।

थाना प्रभारी राजेंद्र कसाना निर्देशन में टीम ने तकनीकी व मुखबिरों की सूचनाओं के आधार पर सुराग जुटाए। जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपित उनिब अहमद को गढ़ी मेंडू से गिरफ्तार किया। उसने बताया कि वह अपने साथी के साथ महिला के वस्त्र पहनकर खदर क्षेत्र में राहगीरों को फंसाता था। जो उनको देख कर रुकता था, उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर चाकू के बल पर लूटपाट करते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments