Wednesday, November 26, 2025
Google search engine
Homecrime newsतिमारपुर में हत्या के प्रयास में वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार.

तिमारपुर में हत्या के प्रयास में वांछित कुख्यात अपराधी गिरफ्तार.

असल न्यूज़: क्राइम ब्रांच की एंटी-गैंगस्टर स्क्वाॅड ने तिमारपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश राजीव उर्फ राज (32) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 24 अक्टूबर 2025 को हुए सनसनीखेज हत्या के प्रयास मामले में वांछित था

वारदात के बाद से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ थाना तिमारपुर में मामला दर्ज था। 24 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे, संजय बस्ती के सुलभ शौचालय के पास राजीव और उसके भाई विषाल का राहुल नामक युवक से विवाद हो गया।

राहुल ने स्थिति बिगड़ती देख PCR कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। इसी बात से नाराज़ होकर राजीव और विषाल ने राहुल पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

अगले दिन तिमारपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। क्राइम ब्रांच ने राजीव को गिरफ्तार कर केस को सुलझा लिया है, जबकि उसका भाई विषाल अब भी फरार है।

राजधानी में बढ़ते स्ट्रीट क्राइम, हथियारबंद हमलों और गैंग-एक्टिविटी को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने सक्रिय और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है।

क्राइम ब्रांच के उप पुलिस आयुक्त हर्ष इंदोरा ने बताया ACP भगवती प्रसाद की निगरानी में इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में SI अगम प्रसाद, SI ब्रज लाल, ASI गोविंद, ASI सुरेंद्र, ASI मिन्टू, HC विनोद, HC धर्मराज और HC दीपक शामिल थे।

लगातार मैनुअल और तकनीकी निगरानी के बाद 20 नवंबर 2025 को टीम को राजीव की गतिविधियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने राजीव को द्वारका मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में राजीव ने प्रयास-से-हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपी का लंबा क्राइम रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामलों में दिल्ली के विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, हथियार अधिनियम, एक्साइज एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे अपराध शामिल हैं। वह तिमारपुर थाने का घोषित बदमाश है और 2009 में दर्ज डकैती और हथियारबंद लूट के मामले में दोषी भी रह चुका है।

राजीव संजय बस्ती, तिमारपुर का निवासी है। परिवार में मां, भाई विषाल, बहन बबीता, पत्नी सिमरन और चार वर्षीय बेटा शामिल हैं। वह अशिक्षित है और तिमारपुर के सुलभ शौचालय में केयरटेकर का काम करता था। नशे की लत और गलत संगत के चलते वह बचपन से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और कई बार जेल जा चुका है।

क्म राजीव संजय बस्ती, तिमारपुर का निवासी है। परिवार में मां, भाई विषाल, बहन बबीता, पत्नी सिमरन और चार वर्षीय बेटा शामिल हैं। वह अशिक्षित है और तिमारपुर के सुलभ शौचालय में केयरटेकर का काम करता था। नशे की लत और गलत संगत के चलते वह बचपन से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और कई बार जेल जा चुका है।ब्रामें एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में SI अगम प्रसाद, SI ब्रज लाल, ASI गोविंद, ASI सुरेंद्र, ASI मिन्टू, HC विनोद, HC धर्मराज और HC दीपक शामिल थे।च के उप पुलिस आयुक्त हर्ष इंदोरा ने बताया A

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments