Saturday, January 31, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरआनंद विहार थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने...

आनंद विहार थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला की किया गिरफ्तार.

असल न्यूज़: दिल्ली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस उसके पिता को भी गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों पर लोगों को विदेश में वेकेशन पैकेज बुक करने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। महिला का नाम मल्लिका चौधरी है, जिसके पिता को पहले ही गुरुग्राम पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ये लोग विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते थे।

पुलिस ने क्यों की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि महिला और उसके पिता पर आरोप है कि वे टूर एंड ट्रेवल कंपनी की आड़ में लोगों को विदेश में वेकेशन पैकेज बुक करने के नाम पर ठगी करते थे। इन लोगों के खिलाफ दिल्ली, गुरुग्राम और जम्मू-कश्मीर में मामले दर्ज हैं। दिल्ली की आनंद विहार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला मल्लिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के आनंद विहार और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एफआईआर दर्ज हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट से किया गया अरेस्ट

महिला को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया, जब वह दुबई जाने की फिराक में थी। आनंद विहार पुलिस ने महिला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments