Saturday, December 13, 2025
Google search engine
HomeDelhi NCRशैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य...

शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित

असल न्यूज़। दिल्ली में संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थान, शैक्षिक उत्कृष्टता एवं विशिष्ट योगदान की मान्यता का उत्सव मनाते हुए गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। इसी क्रम में संत निरंकारी पब्लिक स्कूल, अवतार एन्क्लेव ने अपनी 30 वर्षों की सफल शिक्षण-यात्रा एवं चरित्र-निर्माण की गौरवशाली परंपरा का भव्य उत्सव आयोजित किया।

यह विशेष कार्यक्रम ताल कटोरा इनडोर स्टेडियम, विलिंगडन क्रेसेंट रोड, नई दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें “किताबें करती हैं बातें” विषय को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर निरंकारी मिशन के प्रतिभाशाली छात्रों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा अपने कौशल, अनुशासन और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय और प्रेरणादायी रही। सतगुरु माता जी ने अपने प्रेरक संबोधन में शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन, कर्मचारियों और छात्रों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक प्रगति नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में एक अच्छा और संवेदनशील मनुष्य बनना है।

सतगुरु माता जी ने यह भी प्रेरणा दी कि चाहे बच्चे पढ़ाई के क्षेत्र में हों, खेल-कूद में हों या भविष्य में कोई भी करियर चुने सबसे पहले चयन मानवता, नैतिक मूल्यों और इंसानियत की भावना से प्रेरित होकर होना चाहिए। बच्चों की आज की उपलब्धियाँ और पुरस्कार उनकी मेहनत, आत्मविश्वास का परिणाम हैं। सतगुरु माता जी ने अंत में कहा कि हर बच्चा तरक्की और आध्यात्मिक उत्थान के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता जाये।

कार्यक्रम में आदरणीय जोगिन्दर सुखीजा जी, सचिव शिक्षा विभाग प्रभारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी प्रबंधन और समर्पित कर्मचारियों के मार्गदर्शन में संत निरंकारी पब्लिक स्कूलों ने सदैव विद्यार्थियों के लिए एक स्नेहपूर्ण, संतुलित एवं मूल्याधारित सर्वागिण विकास वातावरण का निर्माण किया है, जहाँ शिक्षा के साथ-साथ प्रेम, सहानुभूति, करुणा, अनुशासन और मानवता के गुणों को भी समान रूप से महत्व दिया जाता है।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रमन सिंह मनहास, शिक्षा समन्वयक, संत निरंकारी मंडल, के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि वार्षिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन संत निरंकारी पब्लिक स्कूल, अवतार एन्क्लेव, नई दिल्ली द्वारा किया गया, जिसमें संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों की उत्साही एवं व्यापक भागीदारी रही। कार्यक्रम में प्रतिभागी रूप में शैक्षणिक संस्थान में संत निरंकारी पब्लिक स्कूल निरंकारी कॉलोनी, तिलक नगर, गोविंदपुरी, मालवीय नगर, नई दिल्ली। इसके अतिरिक्त संत निरंकारी पब्लिक स्कूल फरीदाबाद, (हरियाणा) एस. एन. पब्लिक हाई स्कूल, लुधियाना, (पंजाब) एस.एन.सी.एफ. स्कूल, कालेवाल बीट, होशियारपुर, (पंजाब), संत निरंकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निरंकारी कॉलोनी, दिल्ली, संत निरंकारी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निरंकारी कॉलोनी, दिल्ली, संत निरंकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहाड़गंज, नई दिल्ली की भागीदारी रही।

कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती रमन सिंह मनहास ने सतगुरु माता जी एवं निरंकारी राजपिता जी के आयोजन में सम्मिलित होने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही संस्थान के प्रबंधन, कर्मचारियों, शिक्षकों, छात्रों तथा उनके परिजनों का कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर धन्यवाद किया।

इस गरिमामय आयोजन के अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी ने “मिरर-ए-रिफलेक्शन” पुस्तक का शुभ विमोचन किया। यह पुस्तक ज्ञान, आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण कृति के रूप में प्रस्तुत हुई, जिसके विमोचन ने कार्यक्रम की आध्यात्मिक महत्ता को और भी विशेष बना दिया।

निसंदेह यह वार्षिक दिवस समारोह छात्रों की रचनात्मकता, प्रतिभा एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रबंधन के सतत प्रयासों एवं समर्पण को भी सम्मानित कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments