असल न्यूज़: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली तो लड़के ने लड़की से शादी का वादा किया था। इसके बाद लड़की दिल्ली से रायबरेली पहुंची। लड़के ने शादी से अचानक इनकार कर दिया तो लड़की ने कोई पदार्थ खा लिया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कहारों के अड्डे का है, जहां के रहने करन वर्मा ने दिल्ली के पश्चिम विहार मोहल्ले की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। शादी का वादा करके उसको अपने प्रेम जाल में फंसाया। लड़की अपने घर को छोड़कर लड़के से मिलने पहुंची। लेकिन जब लड़के ने शादी से इनकार कर दिया तो लड़की को यह बात समझ ही नहीं पाई की अब क्या करें और कहां जाए, क्योंकि घर तो पहले ही छोड़ कर आ गई हूं, तभी उसे कुछ नहीं समझ में आया तो उसने अपनी जान देने की कोशिश की। युवती ने कोई ऐसा पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी अचानक तबियत ज्यादा खराब हो गई और वह जमीन पर गिर गई। आसपास के लोंगो ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे गंभीर हालत में लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
इस मामले में रायबरेली शहर कोतवाली के प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि एक लड़की दिल्ली की रहने वाली है। वह अपने प्रेमी से मिलने रायबरेली आई थी बताया जा रहा है। कि वह इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर उसका कुछ प्रेम-प्रसंग हुआ था। इसी को लेकर वह रायबरेली लड़के से मिलने आई थी। लेकिन जब लड़के ने मिलने से इनकार कर दिया तो उसने गुस्से में आकर कोई पदार्थ खा लिया था जिसके बाद उसकी तबियत खराब हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

