Sunday, January 11, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरदिल्ली में आज से खुलेंगी 100 अटल कैंटीन, 5 रुपये में मिलेगा...

दिल्ली में आज से खुलेंगी 100 अटल कैंटीन, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना.

असल न्यूज़: दिल्ली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर गुरुवार से 100 अटल कैंटीन शुरू करने जा रही है। इन कैंटीनों में सिर्फ 5 रुपये में खना मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को इन कैंटीनों का उद्धाटन करेंगी। सरकार का दावा है कि रोजाना करीब एक लाख दिल्लीवालों को इसका फायदा मिलेगा। इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट तय किया है।

रैपिड रेल में गंदी हरकत करते लड़का-लड़की का वीडियो हुआ वायरल.

शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बताया कि कुल 100 कैंटीन खोली जानी हैं। हालांकि ग्रैप-4 की पाबंदियों की वजह से कुछ जगहों पर काम पूरा नहीं हो पाया है लेकिन कोशिश है कि गुरुवार को सभी जगह लोगों को खाना मिल सके। उन्होंने बताया कि दोपहर का खाना सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और रात का खाना शाम 6:30 से रात 9 बजे तक उपलब्ध रहेगा।

लंच का समय-सुबह 11:30 से दोपहर 2 बजे तक

डिनर का समय- शाम 6:30 से रात 9 बजे तक

100 अटल कैंटीन खोली जाएगी

500 लोगों को मिलेगा एक बार में खाना

अधिकारियों के मुताबिक हर कैंटीन पर रोजना 1,000 लोगें को खाना दिया जाएगा। इसमें दोपहर में 500 और रात में 500 लोगों को खाना मिलेग। एक शख्स दोबारा खाना न ले सके, इसके लिए बायोमेट्रिक टोकन बेस्ड सिस्टम लगाया गया है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर खाना दिया जाएगा। यहां निगरानी के लिए हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

सेंट्रलाइज्ड किचन से आएगा खाना

अटल कैटीन में खाना पकाने की इजाजत नही होगी। इसके लिए सेट्रलाइज्ड किचन बनाया गया है। पाच-पांच कैटीन का एक क्लस्टर बनाया जाएगा। जरूरत पड़ने
पर एक सर्विस प्रोवाइडर को एक से ज्यादा क्लस्टर भी दिए जा सकते है। खाने में मौसमी सब्जी, दाल, चावल, रोटी या चपाती और आचार शामिल होगा। कभी-कभी
चावल के साथ राजमा या छोले भी दिए जाएंगे। हर प्लेट में कुल 600 ग्राम खाना मिलेगा।

इन जगहों पर खुलेंगी कैंटीन

अटल कैंटीन के लिए जिन प्रमुख जगहो को चुना गया है। इनमें शाहबाद दौलतपुर, संजय कैप बादली, खड्डा बस्ती समयपुर बादली, जहांगीरपुरी झुग्गी बस्ती, शालीमार बाग, तिमारपुर की इदिरा बस्ती, लाल बाग, भीमनगर, उद्योग नगर, महिपालपुर का अर्जुन कैप, ईस्ट सागरपुर, विकासपुरी का इंदिरा कैंप और वसत विहार का भवर सिंह कैंप शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments