असल न्यूज़: कोहरे की वजह से ट्रेनों के संचालन का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है। नई दिल्ली से आठ घंटे में दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत का सफर यात्रियों को 14 घंटे में पूरा करना पड़ रहा है। इसी तरह दिल्ली से आने वाली अन्य ट्रेनों की स्थिति भी ऐसी है। कोई पांच तो कोई 8 से 10 घंटे लेट पहुंच रही है।
रैपिड रेल में गंदी हरकत करते लड़का-लड़की का वीडियो हुआ वायरल.
बुधवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से वाराणसी पहुंची। इसमें स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीसरे दिन भी लेट ही वाराणसी पहुंची। बुधवार को नई दिल्ली से आने वाली 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे की बजाय 11 बजे चली और दोपहर 2 बजे से 5.30 घंटे देर होकर शाम 7.30 बजे पहुंची। अपराह्न 3 बजे नई दिल्ली से चलने वाली 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस भी निर्धारित समय रात 11 बजे की बजाय 5.30 घंटे की देरी से आई।
20504 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 23 दिसंबर की रात 10.50 बजे से 3 घंटे लेट होकर 1.50 बजे पहुंची। 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस सुबह 2.35 बजे की बजाय 10 घंटे 10 मिनट की देरी से दोपहर 12.45 बजे वाराणसी स्टेशन पर आई। 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस सुबह 6 बजे की बजाय 5.10 घंटे लेट होकर 11.10 बजे पहुंची। 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8.05 बजे की बजाय 8.30 घंटे लेट होकर शाम 4.35 बजे पहुंची।

