असल न्यूज़। दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में स्थित DDA पार्क के पीछे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना 30–31 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय वसीम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वसीम पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

