असल न्यूज़: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में मंगलवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग लग गई. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जलकर मौत हो गई. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 10 साल की बेटी शामिल है.
फायर ब्रिगेड को आज मंगलवार तड़के करीब 2:30 बजे जहांगीरपुरी के पास मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित DMRC स्टाफ क्वार्टर के एफ ब्लॉक की 5वीं मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गई.
चार घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया. फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, आग एक कमरे में रखे घरेलू सामान में लगी थी, जिसने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया.
आग बुझाने के बाद जब कमरे की तलाशी ली गई, तो वहां से तीन जले हुए शव बरामद हुए. मृतकों की पहचान अजय कुमार (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और उनकी बेटी जाह्नवी (10) के रूप में हुई हैं. तीनों एक ही फ्लैट में रह रहे थे.
पुलिस ने शुरू की जांच

