Sunday, March 1, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली: आयानगर में अंधाधुंध फायरिंग करने वालों का एनकाउंटर, मर्डर के दो...

दिल्ली: आयानगर में अंधाधुंध फायरिंग करने वालों का एनकाउंटर, मर्डर के दो आरोपी गिरफ्तार

असल न्यूज़: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े एनकाउंटर को अंजाम देते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दिल्ली के आयानगर में हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले से जुड़े हुए थे, जिसमें 69 गोलियां चलाई गईं थीं। मुठभेड़ द्वारका इलाके में हुई है। दोनों के पैरों में गोली लगी है।

ये एनकाउंटर आया नगर के उस मामले से जुड़ा हुआ है, जिसमें बदमाशों ने 55 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामला आपसी रंजिश का था, जिसमें कार सवार बदमाशों ने डेयरी पर दूध निकालने जा रहे रतन लोहिया (55) की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पिछले दो साल से दोनों पक्षों में चल रहा विवाद

न्यू ईयर पर हुई गोलीबारी की घटना में आरोपियों ने करीब 69 राउंड फायरिंग की थी। गोलियों से छलनी रतन की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना को छह महीने पहले छतरपुर के सीडीआर चौक पर हुए अरुण हत्याकांड से जोड़कर देखा गया था। उस केस में मृतक रतन का बेटा दीपक जेल में बंद है। दोनों पक्षों में करीब दो साल से विवाद चल रहा है।

हत्या का बदला लेने के लिए किया गया मर्डर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक छह महीने पहले साकेत कोर्ट से घर लौटते समय रतन के बेटे दीपक ने रामवीर के बेटे अरुण की छतरपुर के सीडीआर चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दीपक जेल में बंद है। परिजनों का कहना था कि अरुण की हत्या का बदला लेने के लिए ही रतन की हत्या की गई।हत्या का बदला लेने के लिए किया गया मर्डर

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments