असल न्यूज़: कड़ाके की सर्दी के बीच दिल्ली-एनसाआर में शनिवार सुबह भी हवा की स्थिति खराब रही। शुक्रवार को कई इलाकों में बारिश होने से लोगों की कंपकंपी छूट गई और ठिठुरन बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
वहीं, शनिवार सुबह घने कोहरे ने भी लोगों की मुश्किल बढ़ाई है। अर्ली मॉर्निंग कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटीकम रही, जिस वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। इस दौरान वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर जलाकर ही चलना पड़ा। उधर, उड़ानों और ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है।
वहीं, अगर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की बात करें तो लोगों को उससे भी राहत नहीं मिल रही है। शनिवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 300 के पार रिकॉर्ड किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। आज दिल्ली के कई इलाकों की यही हालत बनी हुई है, जिससे लोगों को आंखों में जलन और गले में खराब जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
IMD ने जारी किया है यलो अलर्ट
इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान और गिर गया, जिससे सुबह और ठंडी हो गईं। दिन का तापमान भी सामान्य से कम रहा। अगले कुछ दिनों तक भी ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
शनिवार सुबह दिल्ली का तापमान 17 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में भी सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा ही जहां का तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गौतम बद्ध नगर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।
कई इलाकों में एक्यूआई बहुत खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह सात बजे आनंद चांदनी चौक में एक्यूआई 375 दर्ज किया गया, अगर अलग-अलग इलाकों की बात करें कई स्टेशनों पर एक्यूआई 300 के पार रहा जहां, मुंडका में 375 रिकॉर्ड किया गया। ITI शाहदरा में 374 तो वहीं जहांगीरपुरी का एक्यूआई 371 दर्ज किया गया।
वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद के भी कई इलाके जहरीली हवा के साए में हैं, सबसे खराब स्थिति वसुंधरा की है जहां का एक्यूआई 302 दर्ज किया गया। इसके साथ ही नोएडा और गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में ऐसा ही हाल देखने को मिला।

