असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली में ठंड के साथ-साथ घना कोहरा और गंभीर वायु प्रदूषण लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। मंगलवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 397 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच चुका है। आनंद विहार, अशोक विहार, जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग, मुंडका, पटपड़गंज, बवाना और नेहरू नगर जैसे क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। कुछ इलाकों में AQI 440 से 444 तक दर्ज किया गया है।
वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) इलाके में AQI 321, आईआईटी दिल्ली 339, लोधी रोड 357 और CRRI मथुरा रोड 360 रिकॉर्ड किया गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित नहीं है।
दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों के AQI पर एक नजर
इलाका / स्टेशन एजेंसी AQI श्रेणी
आनंद विहार DPCC 444 बहुत खराब
अशोक विहार DPCC 444 बहुत खराब
जहांगीरपुरी DPCC 444 बहुत खराब
पंजाबी बाग DPCC 437 बहुत खराब
मुंडका DPCC 437 बहुत खराब
पटपड़गंज DPCC 435 बहुत खराब
नेहरू नगर DPCC 433 बहुत खराब
बवाना DPCC 418 बहुत खराब
ITO CPCB 414 बहुत खराब
ओखला फेज-2 DPCC 414 बहुत खराब
चांदनी चौक IITM 412 बहुत खराब
द्वारका सेक्टर-8 DPCC 412 बहुत खराब
पूसा DPCC 411 बहुत खराब
नॉर्थ कैंपस (DU) IMD 408 बहुत खराब
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम DPCC 409 बहुत खराब
DTU CPCB 403 बहुत खराब
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम — 383 बहुत खराब
मंदिर मार्ग DPCC 368 बहुत खराब
CRRI मथुरा रोड IMD 360 बहुत खराब
लोदी रोड IMD 357 बहुत खराब
IHBAS दिलशाद गार्डन CPCB 350 बहुत खराब
IIT दिल्ली IITM 339 बहुत खराब
IGI एयरपोर्ट (T3) IMD 321 बहुत खराब
नजफगढ़ DPCC 321 बहुत खराब
NSIT द्वारका CPCB 302 बहुत खराब
इन बातों का रखें ख्याल
सुबह और देर रात बाहर निकलने से बचें।
मास्क का इस्तेमाल करें।
अनावश्यक वाहन प्रयोग न करें।

