असल न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा, अपराधी आज भी इतने बेखौफ हैं कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक हत्या का CCTV सामने आया है, जिसने हिला कर रख दिया। मंगोलपुरी इलाके में एक शख्स को सरेआम घर के मेन गेट पर चाकू गोदकर मार दिया गया। पूरी घटना सामने लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
CCTV में देखा जा सकता है कि, 4-5 लड़के चिल्लाते हुए आते हैं और फिर शख्स पर टूट पड़ते हैं। ये सभी आरोपी लड़के सरेआम दिन दहाड़े चाकू से वार करके युवक की जान ले लेते हैं। शव खून से लथपथ मेनगेट पर पड़ा छोड़कर भाग जाते हैं, जिसके बाद पड़ोसी भाग कर आगे आते हैं। ये बहुत हैरान कर देने वाली घटना है जहां, इतने सारे लोगों के सामने दिन के वक्त घर में घुसकर एक शख्स की जान ले ली जाती है और कोई कुछ नहीं कर पाता। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम विकास बताया जा रहा है।
पापा के साथ कचौड़ी का ठेला लगाता था विकास
मीडिया रिपोर्ट के मुतािक, दिल्ली के मंगोलपुरी में (21 जनवरी) शाम एक 23 साल के लड़के की चाकू मार-मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना N ब्लॉक के पार्क की है और पूरी वारदात आसपास के CCTV में कैद हो गई। मिली वीडियो आधार पर देखा जा सकता है कि, 4-5 लड़कों ने अचानक युवक विकास पर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए।
विकास को गंभीर हालत में फौरन संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारा गया लड़का आकाश उर्फ अक्कू था, जो मंगोलपुरी के आई ब्लॉक का रहने वाला था। वो अपने पापा के साथ कचौड़ी का ठेला चलाता था।

