Wednesday, October 28, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRसर्दी की पहली बारिश से दिल्ली में भीषण जाम, सड़कों पर भरा...

सर्दी की पहली बारिश से दिल्ली में भीषण जाम, सड़कों पर भरा पानी; ऑफिस वालों की बढ़ी टेंशन

असल न्यूज़: दिल्ली-एनसीआर के शहरों में शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने एक बार फिर राजधानी और आसपास के जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है।

राजधानी दिल्ली में तड़के हुई बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार थम गई और प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम देखने को मिला।

तेज हवाओं और बारिश के कारण मेट्रो स्टेशनों, बस स्टॉप और मुख्य सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश और ठंडी हवाएं जारी रह सकती हैं, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।

प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं, मौसम के इस बदले मिजाज ने एक बार फिर सर्दी का असर तेज कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments