असल न्यूज़: वजीराबाद और चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों से दिल्ली के जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों के 22 लाख लोगों की प्यास बुझती है, उन्हें अभी और कई दिनों तक पानी की किल्लत हो सकती है। दरअसल, यमुना में अमोनिया लेवल अब भी कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को यमुना में अमोनिया लेवल 5 पीपीएम रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य की तुलना में करीब 5 गुना अधिक है। अफसरों का कहना है कि जब तक यमुना के पानी में अमोनिया लेवल 0.9 या एक पीपीएम नहीं होता, तब तक दोनों प्लांटों को पर्याप्त मात्रा में कच्चा पानी नहीं मिलेगा। ऐसे में वॉटर सप्लाई की स्थिति बेहतर नहीं हो सकती।
जल बोर्ड अफसरों के अनुसार, वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी सप्लाई का दायरा 123 वर्ग किमी है। इस प्लांट से नॉर्थ, सेंट्रल और पुरानी दिल्ली सहित कुल 11 विधानसभा क्षेत्रों में पानी सप्लाई किया जाता है। वजीराबाद प्लांट से रोजाना कुल 131 एमजीडी पानी सप्लाई होता है। इसी तरह से चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लॉट से 96 वर्ग किमी एरिया में पानी सप्लाई होता है। इस प्लांट से 9 विधानसभा क्षेत्रों में पानी सप्लाई किया जाता है और प्लांट की कुल क्षमता 95 एमजीडी है। इस तरह से दोनों वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों से दिल्ली के कुल 20 विधानसभा क्षेत्रों में पानी सप्लाई किया जाता है। दोनों प्लांटों में कच्चे पानी का स्रोत यमुना वॉटर है। जो वजीराबाद रिजर्वायर से उठाया जाता है।
वजीराबाद प्लांट से जुड़े है ये इलाके
संजय गांधी ट्रासपोर्ट नगर, बुराड़ी, मॉडल टाउन, केशवपुरम, पंजाबी बाग, शकूर बस्ती, जहांगीरपुरी, पौरागढी, अवंतिका, पीतमपुरा, शालीमार बाग

