Saturday, January 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsपहाड़गंज की होटल में लगी भीषण आग, 3 घायल, एक शख्स 70...

पहाड़गंज की होटल में लगी भीषण आग, 3 घायल, एक शख्स 70 फीसदी जला

असल न्यूज़: देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज में एक होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस आगजनी में 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस केस के सिलिसिले में जाच शुरू कर दी है।

हादसे में एक घायल की हालत है गंभीर

जानकारी के मुताबिक मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात आग लग जाने से 3 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घायलों की पहचान विनोद (36), वसंत कुमार (38) और हितेश कुमार (36) के रूप में हुई है।

DFS को रात 3 बजे मिली थी सूचना

हादसे में विनोद 70 प्रतिशत जल चुका है, जबकि वसंत और हितेश क्रमश: 10 और पांच प्रतिशत जला है। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) को रात तीन बजकर पांच मिनट पर पांच मंजिला एक इमारत में आग लगने के संबंध में सूचना मिली।

Hospital में घायलों को कराया भर्ती

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग भूतल पर लगी थी। अधिकारी ने बताया कि कुल आठ लोगों को परिसर से सुरक्षित निकाल लिया गया और तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि तड़के चार बजकर 25 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments