Monday, February 2, 2026
Google search engine
Homecrime newsपिता के अपमान का बदला लेने के लिए सरेआम कर दी हत्या,...

पिता के अपमान का बदला लेने के लिए सरेआम कर दी हत्या, हुआ गिरफ्तार.

असल न्यूज़: स्पेशल सेल ने पिछले दिनों कैफे में फैजान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या के केस में मोइन कुरैशी नाम के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या के बाद कबूलनामे का विडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसके पास से एक लोडेड सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की है। मोहम्मद मोइन कुरैशी 10वीं तक पढ़ा है।

बता दें शुरू में यह एक दुकान में काम करता था, बाद में वह गाड़ी चोर बन गया। 2025 में इसे जामा मस्जिद से स्कूटी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। कुछ समय जेल में रहने के बाद यह फिर से क्रिमिनल एक्टिविटी में लग गया। आगे की जांच चल रही है। स्पेशल सेल डीसीपी अमित कौशिक के मुताबिक ऑर्गनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट और गैंगस्टर्स के खिलाफ चल रही ड्राइव में मोहम्मद मोइन कुरैशी नाम के गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी 30 जनवरी की सुबह धीरपुर, तिमारपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद हो सकी। आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। यह वेलकम इलाके का एक उभरता हुआ क्रिमिनल है। आरोपी ने अपने इंस्टा आईडी पर फैजान नाम के शख्स की हत्या कबूल करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। जिससे इसकी पहचान हो सकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments