Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRअलीपुर ब्लॉक बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिली करीब 2 साल...

अलीपुर ब्लॉक बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिली करीब 2 साल की बच्ची.

असल न्यूज़: अलीपुर ब्लॉक के बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिली करीब 2 साल की बच्ची मिली है जो अपना नाम पल्लवी बताया है। बच्ची का कहना है कि उसकी माता का नाम मालती और पिता का नाम गौरीशंकर है। बच्ची को अकेला देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित हिरासत में लिया। हालांकि बच्ची बहुत छोटी होने के कारण अपने घर या पते की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस बच्ची द्वारा बताए गए नामों के आधार पर उसके परिजनों की तलाश कर रही है।

साथ ही इलाके और आसपास के स्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची बस स्टैंड तक कैसे पहुंची।

बता दें पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची पल्लवी, उसकी माता मालती या पिता गौरीशंकर के बारे में कोई जानकारी हो, तो अलीपुर पुलिस थाने से तुरंत संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments