असल न्यूज़। अलीपुर में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग डिवीजन 7 के द्वारा अलीपुर फिरनी रोड पर बाउंड्री वॉल का कार्य जारी है लेकिन इस कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है जिस पर ना तो अधिकारी ही ध्यान दे रहे हैं और ना ही दिल्ली सरकार कुछ साल पहले ही सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा इस सड़क का निर्माण किया गया था लेकिन साल भर तक भी यह सड़क नहीं चली और सड़क कई जगह से टूट गई इसी तरह अब सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग डिवीजन साथ सड़क किनारे बाउंड्री वालों का कार्य कर रहा है.

जिस पर बाउंड्री में पीली ईटों का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसमें ठेकेदार और अधिकारी मिलकर चांदी काट रहे क्योंकि ठेकेदार अव्वल क्वालिटी की ईटों का बिल पेश करेगा और उसे बिल पर कमीशन खाने के लिए अधिकारी भी तैयार होंगे अवल क्वालिटी के ईटों के बिल को अधिकारी पास कर देंगे.
जिसका एक मोटा कमीशन अधिकारियों की जेब में जाएगा लेकिन निर्माण के बाद जो उस दीवार की हालत होगी उसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा क्योंकि आम जनता के लिए ही उस सड़क का भी निर्माण किया गया था जो अब बेहद ही खराब हालत में और इसी तरह उस दीवार का भी यही होगा हाल क्योंकि दीवार खराब ईटों से बनाई जा रही है जो कुछ समय बाद ही ढेजाएगी जाएगी
इसमें अधिकारी और ठेकेदार जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी खुलेआम कर रहे हैं. और अपनी जेब को भर रहे हैं जनता की सुख सुविधा के लिए ही सड़क किनारे बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा है इसमें ठेकेदार अधिकारी व कुछ राजनेता मिलकर जनता के टैक्स के पैसे की खुलेआम चोरी कर रहे हैं.

