Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
Homeबड़ी खबरदिल्ली में तीन डिलीवरी बॉय ने मिलकर कारोबारी की पीट पीटकर हत्या.

दिल्ली में तीन डिलीवरी बॉय ने मिलकर कारोबारी की पीट पीटकर हत्या.

असल न्यूज़: दिल्ली के राजीव चौक (कनॉट प्लेस) में नए साल की शुरुआत में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया था. यहां तीन डिलीवरी बॉय ने मिलकर 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. शिवम गुप्ता कनॉट प्लेस में पार्टी के लिए गया था, लेकिन वहां उसका विवाद फूड डिलीवर करने वाले डिलीवरी बॉयज के साथ हो गया. इसके बाद आरोपियों ने शिवम गुप्ता के सिर पर हेलमेट मार-मार कर उसे अधमरा कर छोड़ दिया.

घायल हालत में शिवम गुप्ता को पहले LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद RML अस्पताल में रेफर कर दिया गया. 17 दिन बाद बीते 19 जनवरी को शिवम गुप्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई. मारपीट की वारदात 3 जनवरी की है.

पानी मांगने पर हो गई थी बहस

अपने इकलौते बेटे शिवम गुप्ता की मौत ने उसके परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है और वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रहने वाला शिवम 2 जनवरी को अपने एक दोस्त के साथ कनॉट प्लेस में एक पार्टी में गया था. रेस्टोरेंट से बाहर निकलने पर उसने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास ई ब्लॉक के नजदीक कंपनी के एक प्रतिनिधि से पानी मांगा, इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

पिता ने बताया कि इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि ने उसे हेलमेट से मारा और उसके दो साथियों (कंपनी के प्रतिनिधि) ने उसे घूंसे मारे और पैर से मारा. तीन जनवरी की रात करीब 1:30 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (PCR) को जानकारी मिली कि सड़क पर एक घायल व्यक्ति बेहोश पड़ा है और और उसके शरीर से खून बह रहा है. शिवम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टर्स ने बताया कि उसके शरीर में कई जगह खून के थक्के पाए गए हैं. वह बयान देने की हालत में नहीं है.

शिवम के पिता अनिल कांत गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा दो जनवरी की शाम को एक पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. वह उसे लगातार फोन करते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. कुछ समय बाद पुलिस ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका बेटा अस्पताल में एडमिट है. उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments