असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के विकास के बारे में बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता जी जरा एक बार यहां पर भी ध्यान दे लीजिए यह नरेला विधानसभा है विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा खुर्द की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग डिवीजन 13का निर्माण कुछ दिन पहले ही किया था लेकिन दो से तीन दिन बीत जाने के बाद ही पूरी की पूरी सड़क टूट गई
जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग डिवीजन 13 के अधिकारियों का घोटाला सामने आया जिसमें ठेकेदार व अधिकारी मिलकर घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं और सड़कों का निर्माण कर रहे हैं यह जनता के टैक्स के पैसे की बर्बादी पीडब्ल्यूडी विभाग यानी कि दिल्ली सरकार के अधीन आने वाला विभाग कर रहा है राजधानी दिल्ली की तमाम सड़कों की हालत यही हैंअगर कहीं गड्ढे हैं और उन्हें निर्माण किया जा रहा तो उन पर घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा हैं

जिसमें एक तस्वीर नरेला विधानसभा से भी है दिन भर में यहां से हजारों वाहन गुजरते हैं लेकिन रातों-रात बनाई गई सड़क उखड़ गई इसमें घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया था जब इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया क्योंकि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को पता है
कि उन्होंने किस तरह का निर्माण कार्य कर इस सड़क को बनाया था और उसमें किस तरह की सामग्री लगाई गई थी अब ऐसे में दिल्ली सरकार को चाहिए कि इन भ्रष्ट अधिकारियों ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें जो जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी कर रहे हैं

