असल न्यूज़: दिल्ली की शांत सुबह अचानक गोलियों की आवाज से दहल उठी. राजधानी के पॉश इलाके आर के पुरम में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. सुबह-सुबह हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी. लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी तो घबराकर घरों और दुकानों के दरवाजे बंद कर लिए. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बदमाशों को घेर लिया और मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे दबोच लिया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. इन दोनों बदमाशों को पकड़ा गया है उनके नाम संजय उर्फ दरिंदा है. इसके ऊपर 90 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है. उसके एक साथी का नाम सोनू है.
पुलिस के मुताबिक आर के पुरम थाना क्षेत्र में दो बदमाशों के आने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और इलाके में घेराबंदी कर दी. जैसे ही दोनों आरोपी पुलिस के नजदीक पहुंचे, उन्हें सरेंडर करने के लिए चेतावनी दी गई. लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार दी. घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी भी मौके से पकड़ा गया. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
क्या आर के पुरम जैसी घटनाओं के बाद दिल्ली में पुलिस गश्त और बढ़ाई जाएगी?
Aगश्त में वृद्धि होगी
Bगश्त समान रहेगी
Cगश्त अस्थायी रूप से बढ़ेगी
Dगश्त में कोई बदलाव नहीं होगा
क्यों, कैसे और क्या है पूरा मामला
दिल्ली पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों में एक का नाम दरिंदा बताया जा रहा है. वह लूटपाट और अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है. पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी. जैसे ही सूचना मिली कि वह अपने साथी के साथ इलाके में आने वाला है, पुलिस ने तुरंत ट्रैप लगाया. मुठभेड़ के दौरान हुई कार्रवाई से जुड़े मुख्य फैक्ट इस प्रकार हैं:
पुलिस को बदमाशों के इलाके में आने की पुख्ता सूचना मिली थी.
आर के पुरम थाना पुलिस ने पहले से घेराबंदी कर ट्रैप तैयार किया.
पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दी.
बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी.
दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसके नेटवर्क और अन्य अपराधों से जुड़े राज सामने आ सकते हैं. माना जा रहा है कि दोनों आरोपी राजधानी और आसपास के इलाकों में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं.
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की.
मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम सुरक्षित रही.
एक आरोपी घायल हुआ और गिरफ्तार किया गया.
दूसरा आरोपी बिना गोली चले पकड़ा गया.
पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.

