अजय शर्मा: दिल्ली के मोती नगर इलाके स्थित डीएलएफ पार्क में रविवार शाम चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में 16 वर्षीय नाबालिग जावेद की मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक,
यह घटना रविवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच डीएलएफ पार्क में हुई। किसी बात को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान जावेद ने दम तोड़ दिया, जबकि दानिश का अस्पताल में इलाज जारी है।
पुलिस ने
मामला दर्ज कर लिया है और हत्या व गंभीर चोट की धाराओं में जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल
हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद
इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पार्क व आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

